World
चीनी सैटेलाइट डेटा ने ईरान के ड्रोनों को बनाया और भी खतरनाक, अमेरिकी रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इन दिनों ईरान ने अपने ड्रोन अटैक को बढ़ा दिया है। वहीं, अमेरिकी खुफिया आकलनों के अनुसार, चीनी समूहों से मिले सैटेलाइट डेटा और खुफिया सहायता ने मध्य पूर्व में ईरान की सटीक हमला करने
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इन दिनों ईरान ने अपने ड्रोन अटैक को बढ़ा दिया है। वहीं, अमेरिकी खुफिया आकलनों के अनुसार, चीनी समूहों से मिले सैटेलाइट डेटा और खुफिया सहायता ने मध्य पूर्व में ईरान की सटीक हमला करने और जहाजों को ट्रैक करने की क्षमता को काफी बढ़ा दिया है।
सीएनएन की रिपोर्ट में चार सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि इस बाहरी मदद से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों की सटीकता बढ़ी है और जॉर्डन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर घातक हमला भी हुआ, जिसमें तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए।



