World
होर्मुज का 600 साल पुराना इतिहास, चीन की नजर; अमेरिका बेखबर, कैसे पलटी पूरी कहानी?
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज और बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य की चर्चा फिर तेज है। दोनों समुद्री रास्ते वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम हैं।
लेखक Digital Desk86K पढ़े गए
-1790360932805.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया संकट के बीच होर्मुज और बाब अल मंदेब जलडमरूमध्य की चर्चा फिर तेज है। दोनों समुद्री रास्ते वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम हैं।
बाब अल मंदेब लाल सागर को अदन की खाड़ी और हिंद महासागर से जोड़ता है, जबकि होर्मुज फारस की खाड़ी को हिंद महासागर से जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इतिहास बताता है कि इन समुद्री मार्गों पर प्रभाव जमाने की कोशिश सदियों पुरानी है।



