World
1500 एकड़ में खेती, 10 साल पुलिस की नौकरी; किसान और शेफ से चेयरमैन बनने वाले हॉवर्ड बफे की अनोखी कहानी
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े और दिग्गज निवेशकों में शुमार वॉरन बफे के बड़े बेटे हॉवर्ड ग्राहम बफे अब बर्कशायर हैथवे के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए हैं। 18 सितंबर 2026 को उन्होंने यह बड़ी जिम्मेदारी संभा
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया के सबसे बड़े और दिग्गज निवेशकों में शुमार वॉरन बफे के बड़े बेटे हॉवर्ड ग्राहम बफे अब बर्कशायर हैथवे के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए हैं। 18 सितंबर 2026 को उन्होंने यह बड़ी जिम्मेदारी संभाली।
हालांकि, दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक के प्रमुख बनने के बावजूद, हॉवर्ड खुद को सबसे पहले एक किसान मानते हैं। जब उन्हें इस पद की जिम्मेदारी मिलने की बात पता चली, तो वह हैरान रह गए और उन्होंने सादगी से कहा, जब तक मैं खेती कर सकता हूं, मुझे इस काम से कोई दिक्कत नहीं है।



