World
पाकिस्तान-अफगान सीमा पर हिंसक झड़प, कई तालिबानी लड़ाकों की मौत
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया है। बलूचिस्तान के गुलिस्तान सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अफगान तालिबान के हमले और घुसपैठ के प्रयास को विफल करन
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव एक बार फिर हिंसक झड़प में बदल गया है। बलूचिस्तान के गुलिस्तान सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अफगान तालिबान के हमले और घुसपैठ के प्रयास को विफल करने का दावा किया है। इस जवाबी कार्रवाई में कई अफगान तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के अनुसार, सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगान तालिबान के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के गुलिस्तान सेक्टर के रास्ते पाकिस्तानी क्षेत्र में घुसने और आक्रामक गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश की।



