डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेज हो रही चर्चा के बीच अब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ईरान के परमाणु हथियार विकसित करने की किसी भी योजना या मंशा को सिरे से खारिज कर दिया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान न्यूयॉर्क में 'फॉक्स न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में पेजेशकियान ने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच कराने और अपने संवर्धित यूरेनियम के स्टॉक को कम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।