डिजिटल डेस्क, अस्ताना। कजाकिस्तान में 12 सैन्यकर्मियों की समुद्र में बह जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यह दुर्घटना नौसेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई।
कजाकिस्तान में बह गए 12 सैन्यकर्मी
सरकार ने टेलीग्राम पर बताया कि सैनिक पश्चिमी मैंगिस्टाऊ इलाके में युद्ध अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और हवाएं तेज हो गईं।