World
सऊदी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, मिसाइल और ड्रोन से पोर्ट सिटी यांबू को भी दहलाने का दावा
डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान समर्थित हुती ने दावा किया है कि सऊदी अरब पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हुती के अनुसार, इन हमलों में राजधानी रियाद स्थित संवेदनशील ठिकाने और लाल सागर के बंदरगाह शहर यानबू
लेखक Digital Desk50K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान समर्थित हुती ने दावा किया है कि सऊदी अरब पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। हुती के अनुसार, इन हमलों में राजधानी रियाद स्थित संवेदनशील ठिकाने और लाल सागर के बंदरगाह शहर यानबू में स्थित सऊदी अरामको की पेट्रोलियम सुविधाओं को निशाना बनाया गया।
वहीं दूसरी ओर, सऊदी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ताइफ और यानबू सहित विभिन्न क्षेत्रों की ओर दागी गईं छह बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही सफलतापूर्वक मार गिराया है।



