डिजिटल डेस्क, बीजिंग। साल 2010 में चीन में दुनिया का सबसे लंबा ट्रैफिक जाम दर्ज किया गया था। यह जाम करीब 60 मील (लगभग 97 किलोमीटर) तक फैला हुआ था और हजारों वाहन चालक इसमें 12 दिनों से ज्यादा समय तक फंसे रहे।
कुछ ड्राइवर तो पांच दिन तक जाम में फंसे रहे। कई लोगों को खाने-पीने के लिए पास के गांवों के लोगों पर निर्भर रहना पड़ा क्योंकि ट्रैफिक बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा था।