World
हूती हमलों के बीच मक्का में अलर्ट, सऊदी अरब पर दागी गईं 6 मिसाइलें नष्ट
डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान-समर्थित हूती लड़ाकों द्वारा हमलों में तेजी के बीच सऊदी अरब ने गुरुवार को पवित्र शहर मक्का के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। हालिया तनाव के दौरान मक्का में संभावित खतरे को लेकर पहली बार यह
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए
-1790263410045.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान-समर्थित हूती लड़ाकों द्वारा हमलों में तेजी के बीच सऊदी अरब ने गुरुवार को पवित्र शहर मक्का के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। हालिया तनाव के दौरान मक्का में संभावित खतरे को लेकर पहली बार यह चेतावनी दी गई, जिसे बाद में खतरा टलने पर हटा लिया गया।
इस दौरान सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने ताइफ और यानबू समेत कई इलाकों को निशाना बनाकर दागी गईं छह हूती मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि इन हमलों में कोई हताहत हुआ है या कोई नुकसान हुआ है।



