डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर अदालत की रोक लगने के बाद व्हाइट हाउस प्रशासन को झुकना पड़ा। गुरुवार को प्रशासन ने सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको को व्हाइट हाउस परिसर में वापस आने की अनुमति दे दी।
ट्रंप ने 18 सितंबर को इन तीन मीडिया संगठनों पर व्हाइट हाउस में प्रवेश पर बैन लगा दिया था। उन्होंने इसकी वजह उनके ‘प्रतिकूल कवरेज’ को बताया था। बाद में प्रशासन ने औपचारिक पत्रों में राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया।