जितेंद्र शर्मा, शंघाई। प्रत्येक दो वर्ष के अंतराल पर होने वाले वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता में चीन चार बार से पदक तालिका में शीर्ष पर है। निस्संदेह उसका तकनीकी कौशल यहां कौतूहल बना हुआ है, लेकिन प्रश्न है कि कैसे? क्या भारत या अन्य देशों में प्रतिभा की कमी है? नहीं, इसका उत्तर भी पाठशाला के रूप में चीन ही दे रहा है।
इस देश में कौशल की गंभीरता, स्वीकार्यता और अनिवार्यता को इससे समझ सकते हैं कि यहां प्राथमिक स्तर से ही अकादमिक शिक्षा के समानांतर वोकेशनल स्कूल चल रहे हैं। हालांकि 2014 से कौशल को लेकर गंभीर हुआ भारत भी इस बार की प्रतियोगिता में 64 में से 63 कलाओं में अपना प्रभाव दिखाने आया है।