World
'इंशाअल्लाह... माकूल जवाब देंगे', पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान की धमकी; रूस ने भी दिखाई आंख
डिजिटल डेस्क, काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। गुरुवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के 10 जगहों पर एयर स्ट्राइक की गई। पाक आर्मी का कहना है कि वायु सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। गुरुवार तड़के पाकिस्तान की तरफ से अफगानिस्तान के 10 जगहों पर एयर स्ट्राइक की गई। पाक आर्मी का कहना है कि वायु सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पाक सेना ने यह भी दावा किया कि इन जगहों का इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें इकठ्ठा करने के लिए किया जा रहा था। पाक का दावा है कि इनमे से कुछ ड्रोंस का इस्तेमाल पहले किए गये हमलों में किया गया था। अफगानिस्तान ने कहा कि इस हमले में चार आम नागरिक मारे गए हैं।



