World
'अमेरिका ने फिर हमला किया तो हिंद महासागर तक फैलेगा युद्ध', ईरान ने दी चेतावनी
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध को चलते हुए नौ महीने का समय होने वाला है, लेकिन अभी तक ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।
लेखक Digital Desk74K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध को चलते हुए नौ महीने का समय होने वाला है, लेकिन अभी तक ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।
ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने एक और हमला किया, तो तेहरान युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है।
ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी
फार्स समाचार एजेंसी ईरान के सर्वोच्च नेता याह्या रहीम सफवी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रहीम सफवी ने कहा, 'चूंकि संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से लाल सागर तक फैल गया है, इसलिए यह संभव है कि और अधिक युद्ध होने पर यह मोर्चा और भी आगे बढ़े और हिंद महासागर और शायद उससे भी आगे तक पहुंच जाए।'



