डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के खत्म होने से दो साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रीय संसद के स्पीकर ने औपचारिक रूप से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
वह प्रधानमंत्री शेख हसीना के सहयोगी रह चुके हैं। उनसे जब इस्तीफे की वजह पूछी गई, तो 76 साल के नेता ने कहा, 'मैं सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों से जूझ रहा हूं।'