डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे ने कहा कि उनके पिता 1,100 दिनों से जेल में बंद हैं। उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है। इमरान खान के बेटे ने इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल देने की अपील की है।
इमरान खान की सेहत को लेकर नहीं मिल रहा हेल्थ अपडेट
क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उन्हें पांच अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जब इस्लामाबाद की एक ट्रायल कोर्ट ने उन्हें तोशाखाना मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया था।