डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयार्क में अल्लाहु अकबर का नारा लगाते हुए हमलावर ने एक यहूदी व्यक्ति को स्क्रूड्राइवर घोंप दिया। साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला बोल दिया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब यहूदी-विरोधी भावना बढ़ रही है।
पुलिस ने बताया कि मोशे येजहाक ग्रुनहास गुरुवार दोपहर यहूदी प्रार्थना सभा से निकले थे, तभी उन्हें स्क्रूड्राइवर घोंप दिया गया। वह घर लौट रहे थे। दूसरे पीड़ित की पहचान चोक सुंग के रूप में हुई है, जो पूर्वी एशियाई मूल के थे। उन्हें पास ही में चाकू मारा गया।