जागरण न्यूज नेटवर्क, वाशिंगटन। अमेरिका में आंतों से संबंधित बीमारी साइक्लोस्पोरियासिस तेजी से फैल रही है। अबतक इसने 41 राज्यों में हजारों लोगों को चपेट में ले लिया है। यह अमेरिका के इतिहास में इस बीमारी का अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप है।
इसके कारण लोगों को 15 से 20 बार तक बाथरूम जाना पड़ रहा है। यह बीमारी साइक्लोस्पोरा पैरासाइट के शरीर में जाने से होती है और इसके लक्षणों में तेज दस्त शामिल है।