World
राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानियाई कंपनियों से भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी की अपील
डिजिटल डेस्क, बुखारेस्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को रोमानियाई कंपनियों से भारत की विकास यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में महत्वपूर्ण अप्
लेखक Digital Desk52K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बुखारेस्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को रोमानियाई कंपनियों से भारत की विकास यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में महत्वपूर्ण अप्रयुक्त संभावनाएं हैं।
भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए मुर्मु ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमारी आर्थिक वृद्धि मजबूत मैक्रोइकोनामिक मूलभूत तत्वों, एक जीवंत उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र, एक बड़े और कुशल कार्यबल और सुधारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता द्वारा संचालित है।



