डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वैश्विक कूटनीति के पन्नों पर इन दिनों एक ऐसी हैरान करने वाली घटना दर्ज हुई, जिसने पूरी दुनिया को गहरी सोच में डाल दिया है। हमेशा चीन को आड़े हाथों लेने और उसके खिलाफ आग उगलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जब अपने सबसे बड़े भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अमेरिका आने पर उनका 'शाही अंदाज' में स्वागत किया, तो कूटनीतिक गलियारों में भूचाल आना लाजिमी था।