डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन का परमाणु कार्यक्रम एक बार फिर वैश्विक राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट, जिसमें किए गए दावों ने दुनियाभर की चिंताओं को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
इस पूरे मामले को ऐसे समझिए कि एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के मुताबित चीन अपने परमाणु बुनियादी ढांचे का बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहा है। इतना ही नहीं देश भर के रणनीतिक ठिकानों पर नए निर्माण और आधुनिकीकरण का काम तेजी से चल रहा है।