डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही तनातनी के बीच तेहरान ने फिल्मी क्लिप शेयर करके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। जिम्बाब्वे में ईरान के दूतावास ने एक तेलुगु एक्शन फिल्म की क्लिप का इस्तेमाल करते हुए ट्रंप के ईरान को खत्म करने वाले बयानों का मजाक उड़ाया और साथ ही यह भी कहा कि ईरान बेबस नहीं है।
अमेरिका और उसके राष्ट्रपति को निशाना बनाने के लिए मीम्स का इस्तेमाल करने के अपने ट्रेंड को जारी रखते हुए दूतावास ने व्यंग्यात्मक लहजे में ट्रंप प्रशासन पर हॉलीवुड के बजाय बॉलीवुड फिल्में देखने का आरोप लगाया।