World
पाकिस्तान में टीटीपी के हमले में 12 सैनिकों समेत 15 मारे गए, कट्टरपंथी की भी हुई मौत
रॉयटर, डेरा इस्माइल खां। पाकिस्तानी सेना को कट्टरता को प्रश्रय देने की सजा एक बार फिर भुगतनी पड़ी है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में चेक प्वाइंट पर तैनात सैनिकों पर इस्लामिक उग्रपंथियों के हमले में 12 जवानों समेत 1
लेखक Digital Desk68K पढ़े गए

रॉयटर, डेरा इस्माइल खां। पाकिस्तानी सेना को कट्टरता को प्रश्रय देने की सजा एक बार फिर भुगतनी पड़ी है। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में चेक प्वाइंट पर तैनात सैनिकों पर इस्लामिक उग्रपंथियों के हमले में 12 जवानों समेत 15 लोग मारे गए हैं।
सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 12 उग्रपंथियों के भी मारे जाने की सूचना है। चेक प्वाइंट पर हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली है।



