World
नेपाल में टला विमान हादसा, जुफाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन से अलग हो गया पहिया
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के डोल्पा जिले में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नेपालगंज से उड़ान भरने वाला सीता एयरलाइंस का एक छोटा विमान जब जुफाल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तब अचानक उसका पिछला दायां पहिया निकल गया।
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के डोल्पा जिले में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। नेपालगंज से उड़ान भरने वाला सीता एयरलाइंस का एक छोटा विमान जब जुफाल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तब अचानक उसका पिछला दायां पहिया निकल गया।
इस विमान में कुल 16 लोग सवार थे, जिनमें 13 यात्री इसमें 7 विदेशी नागरिक शामिल थे और 3 क्रू मेंबर शामिल थे। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी सुरक्षित हैं।



