जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को अमेरिका और मजबूत बनाना चाहता है। तभी अपने व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत भारत से आने वाली वस्तुओं पर उसने 10 प्रतिशत का शुल्क लगाया है। जबकि चीन, वियतनाम, ब्राजील, टर्की जैसे 43 देशों पर इस सेक्शन के तहत 12.5 प्रतिशत का शुल्क लगाया गया है।
16 देशों पर अमेरिका ने 10 प्रतिशत का शुल्क लगाया जिसमें भारत के साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान, कंबोडिया, ब्रिटेन जैसे देश शामिल हैं।