World
वेस्ट बैंक में संघर्ष: चार फलस्तीनियों और दो इजरायली सैनिकों की मौत; नेतन्याहू ने लिया कड़ा फैसला
रॉयटर, यरुशलम। फलस्तीनी बहुल वेस्ट बैंक में नैबलस के नजदीक टाल गांव में इजरायली सैनिकों और आमजनों के बीच हुए संघर्ष में चार फलस्तीनी और दो सैनिक मारे गए हैं।
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

रॉयटर, यरुशलम। फलस्तीनी बहुल वेस्ट बैंक में नैबलस के नजदीक टाल गांव में इजरायली सैनिकों और आमजनों के बीच हुए संघर्ष में चार फलस्तीनी और दो सैनिक मारे गए हैं।
टकराव की शुरुआत इजरायल द्वारा क्षेत्र में बसाए गए अवैध सैटलरों (यहूदियों) की फलस्तीनियों के साथ मारपीट से हुई। इसके बाद यह झगड़ा बढ़ गया और मौके पर पहुंचे इजरायली सैनिकों ने भी सैटलरों का साथ देते हुए फलस्तीनियों पर हमले शुरू कर दिए।



