World
इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले, ट्रंप बोले- ईरान की जब्त रकम से करेंगे भरपाई
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य घमासान 13वें दिन पूरी ताकत से जारी रहा। ईरान ने इराक का नया मोर्चा खोलते हुए इरबिल में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जोरदार हमले किए।
लेखक Digital Desk76K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य घमासान 13वें दिन पूरी ताकत से जारी रहा। ईरान ने इराक का नया मोर्चा खोलते हुए इरबिल में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर जोरदार हमले किए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आगाह किया है कि ईरान के हमलों में जहाजों को होनेवाले नुकसान की भरपाई तेहरान की विदेश में जब्त संपत्ति से कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह ईरान पर व्यापक हमलों की योजना पर काम कर रहे हैं और युद्धविराम या शांति वार्ता के बारे में नहीं सोच रहे। उधर, ईरान पर अमेरिकी सेना के हमले जारी रहे।



