World
भीषण गर्मी नहीं झेल पा रहा 'रेगिस्तान का जहाज', गर्म रेत जला रही खाल; अफ्रीका की तपन से मर रहे ऊंट
डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट भी अब गर्मी सहन नहीं कर पा रहे हैं। अफ्रीका की बढ़ती से ऊंट भी नहीं बच पा रहे हैं। उत्तर-पूर्वी इथियोपिया का अफार इलाका दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, अदीस अबाबा। रेगिस्तान का जहाज कहे जाने वाले ऊंट भी अब गर्मी सहन नहीं कर पा रहे हैं। अफ्रीका की बढ़ती से ऊंट भी नहीं बच पा रहे हैं। उत्तर-पूर्वी इथियोपिया का अफार इलाका दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है। अब इस भीषण गर्मी की वजह से ऊंटों की जान जा रही है।
अफार इलाके के एक ऊंट पालक ने बताया कि मैं अपने ऊंटों को भीषण गर्मी से परेशान होते देख सकता हूँ। उनके पैरों में छाले पड़ जाते हैं, आंखों से पानी आता है। गर्म रेत उनकी खाल जला देती है।



