आईएएनएस, न्यूयॉर्क। 2022 में न्यूयॉर्क के नजदीक साहित्यिक कार्यक्रम के मंच पर हुआ हमला खून के तालाब में पड़े होने के अनुभव वाला था। उस दौरान मैं जमीन पर पड़ा बचने के लिए छटपटा रहा था और वह (हमलावर) मुझ पर हावी था और धारदार हथियार से लगातार हमले कर रहा था।
यह बात भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी ने अमेरिका में बफेलो की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान कही है। इस कोर्ट में 2022 में रुश्दी पर हुए हमले के मामले की सुनवाई चल रही है।