World
फ्रांस और स्पेन में बेकाबू हुई जंगल की आग, दो लाख से अधिक लोग निकाले गए
डिजिटल डेस्क, आर्काचोन। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस और मध्य स्पेन में जंगल की भीषण आग के कारण लगभग 2,00,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा। मैड्रिड और बोर्डो के पास के कस्बों में रहने वाले लोग आग के बेकाबू होने पर वहा
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, आर्काचोन। दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस और मध्य स्पेन में जंगल की भीषण आग के कारण लगभग 2,00,000 लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना पड़ा। मैड्रिड और बोर्डो के पास के कस्बों में रहने वाले लोग आग के बेकाबू होने पर वहां से भागने लगे। दोनों देशों में आग बुझाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को आग की बढ़ती भयावहता ने चौंका दिया।
स्पेन में आग बुझाने वाले कर्मचारियों ने माना कि आग इतनी तेज और खतरनाक थी कि उसका सीधे तौर पर सामना करना मुश्किल था। फ्रांस के अटलांटिक तट पर मौजूद टूरिस्ट इलाकों में आग फैलने पर कुछ लोग नाव से भी भाग निकले।



