डिजिटल डेस्क, दमिश्क। सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को सीरिया की राजधानी को पूर्वी प्रांत डेर अल-जोर से जोड़ने वाले हाईवे पर दो बसों की टक्कर में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
SANA समाचार एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि रेगिस्तानी हाईवे पर एक आम यात्री बस और गृह मंत्रालय की बस के बीच हुई टक्कर में लगभग 30 लोग घायल हो गए।
खबरों के मुताबिक, घटनास्थल पर चलाए जा रहे ऑपरेशन में सीरियाई सेना के हेलीकॉप्टर भी शामिल थे। टक्कर की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका।