डिजिटल डेस्क, मनामा। बहरीन ने कबाड़ में बिकने वाले एक पुराने प्लेन को करोड़ों कमाने का जरिया बना दिया है। यूएई से सिर्फ 95 लाख रुपये में खरीदे गए रिटायर्ड बोइंग 747 प्लेन को बहरीन ने अरब सागर में डुबो दिया। इसके बाद इसे दुनिया का पहला और सबसे बड़ा अंडरवाटर थीम पार्क बना दिया गया है।
यह पार्क 1 लाख वर्ग मीटर में फैला है। इसमें सिर्फ प्लेन ही नहीं है, बल्कि एक पारंपरिक बहरीनी मोती व्यापारी का घर और आर्टिफिशियल कोरल रीफ भी बनाए गए हैं।