World
जपोरीजिया में टूरिस्ट प्लेस पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 11 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के जपोरीजिया क्षेत्र में शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले में 11 लोग मारे गए और 14 घायल हुए हैं। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला क्षेत्र के पर्यटक स्थल पर हुआ जहां पर
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के जपोरीजिया क्षेत्र में शनिवार को यूक्रेनी ड्रोन हमले में 11 लोग मारे गए और 14 घायल हुए हैं। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला क्षेत्र के पर्यटक स्थल पर हुआ जहां पर लोग मनोरंजन के लिए आए थे। यूक्रेनी सेना ने इस हमले का कोई कारण नहीं बताया है।
इस बीच यूक्रेन के सूमी क्षेत्र में रूस के ड्रोन हमले में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। जपोरीजिया के यूक्रेन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में शुक्रवार रात रूस के ड्रोन हमले में एक शॉपिंग सेंटर में आग लग गई।



