डिजिटल डेस्क, केप केनवेरल। दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप ने शुक्रवार को 13वीं परीक्षण उड़ान भरी। इस उड़ान में स्टारशिप ने स्टारलिंक के 20 उपग्रहों को अंतरिक्ष में पहुंचाया। यह मिशन नासा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी स्टारशिप का इस्तेमाल अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर ले जाने के लिए किया जाना है।
नासा के प्रशासक जेरेड इसाकमैन ने एक्स पर पोस्ट किया, इस मिशन से जो कुछ सीखने को मिलेगा, उसे लेकर उत्साहित हूं। 407 फीट ऊंचे स्टारशिप, ने टेक्सास के दक्षिणी छोर पर स्थित स्पेसएक्स के परीक्षण केंद्र से उड़ान भरी। हालांकि बूस्टर की वापसी के दौरान सभी इंजन दोबारा चालू नहीं हो सके।