World
संयुक्त राष्ट्र ने नई दिल्ली में छात्र प्रदर्शनों पर जताई चिंता, कहा- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण
डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसे नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शनों की जानकारी है और यह जरूरी है कि जो लोग शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी उत्पीड़न, गिरफ्तारी या च
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि उसे नई दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शनों की जानकारी है और यह जरूरी है कि जो लोग शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी उत्पीड़न, गिरफ्तारी या चोट के डर के ऐसा करने दिया जाए।
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने शुक्रवार को भारत में युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर संयुक्त राष्ट्र के रुख के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "हम निश्चित रूप से नई दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों से अच्छी तरह वाकिफ हैं।"



