डिजिटल डेस्क, बुखारेस्ट। यूरोप के तीन देशों का दौरा कर राष्ट्रपति मुर्मू स्वदेश रवाना हो गईं। दौरे के दौरान व्यापार और पर्यटन जैसे अहम क्षेत्रों में आपसी साझेदारी को और मजबूत करने पर बातचीत हुई।
मुर्मु ने 20 जुलाई को मोल्दोवा की राजकीय यात्रा के साथ दौरे की शुरुआत की थी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की मोल्दोवा की पहली यात्रा थी। इस दौरान उन्होंने अपनी मोल्दोवन समकक्ष माया संदू के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की।