एएनआई, बर्लिन। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार रात क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे (सीएसडी) प्राइड इवेंट के पास एक संदिग्ध वाहन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
टियरगार्टन पार्क में हुई इस घटना में एक वाहन भीड़ में घुस गया। पुलिस ने बताया कि एक क्षतिग्रस्त सफेद वाहन घटनास्थल पर छोड़ा हुआ मिला है। ड्राइवर की तलाश में बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी गई है।