World
'पाकिस्तान में लोकतंत्र कमजोर, मुनीर को अमेरिकी समर्थन पर हो पुनर्विचार'; इजरायली अखबार में दावा
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने और सेना के बढ़ते प्रभाव को लेकर एक रिपोर्ट में अमेरिका से पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मिल रहे समर्थन पर पुनर्विचार करने की
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। पाकिस्तान में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कमजोर होने और सेना के बढ़ते प्रभाव को लेकर एक रिपोर्ट में अमेरिका से पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को मिल रहे समर्थन पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में वास्तविक सत्ता निर्वाचित सरकार के बजाय सेना के प्रभाव वाली हाइब्रिड राजनीतिक व्यवस्था के हाथों में है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया लगातार कमजोर हो रही है।



