World
अमेरिका में शादी के कुछ घंटे बाद हेलीकॉप्टर क्रैश: दूल्हे की मौत, दुल्हन उसके शव के नीचे 6 घंटे फंसी रही
डिजिटल डेस्क, जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। डॉसनविले स्थित एक लग्जरी वेन्यू में शादी के बंधन में बंधे एक जोड़े का ह
लेखक Digital Desk30K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां चंद मिनटों में मातम में बदल गईं। डॉसनविले स्थित एक लग्जरी वेन्यू में शादी के बंधन में बंधे एक जोड़े का हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही क्रैश हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय दूल्हे (जो खुद एक पायलट था) और हेलीकॉप्टर के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नई-नवेली दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई।



