डिजिटल डेस्क, रियाद। खाड़ी में तनाव कम होने के बावजूद शनिवार को दो बड़ी घटनाओं से पूरे इलाके में युद्ध फैलने का खतरा बढ़ गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन पर कैस्पियन सागर में एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला करने का आरोप लगाया। मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में हुए विस्फोट से एक नाविक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
ईरान ने तेहरान में यूक्रेन के राजनयिक को बुलाकर इसे दुश्मनी भरा और आपराधिक हमला बताया।