डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। जेफरी एपस्टीन की संपत्ति के दस्तावेजों में कहीं एक बेशकीमती हीरे की अंगूठी का जिक्र है, जिसे शादी के विचार के साथ एक महिला के लिए रखा गया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, वह महिला 37 वर्षीय बेलारूसी डेंटिस्ट डॉ. कैरिना शुलियाक हैं। कैरिना ने लगभग आठ साल एपस्टीन की गर्लफ्रेंड के रूप में बिताए, और 2019 में जेल की कोठरी में अपनी जान देने से पहले एपस्टीन ने फोन पर आखिरी बात उन्हीं से की थी।