डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन की एक यूनिवर्सिटी उन रिपोर्ट्स की जांच कर रही है जिनमें दावा किया गया है कि एक जीन-एडिटिंग ट्रायल के कारण 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, और इस बात को प्रकाशित शोध में छिपाया गया। यूनिवर्सिटी ने रविवार को यह जानकारी दी।
साइंस और रिट्रैक्शन वॉच की संयुक्त जांच के अनुसार, मेई (बदला हुआ नाम) नामक बच्ची की पिछले साल मौत हो गई थी। उसे इलाज के लिए रीढ़ की हड्डी के जरिए खरबों वायरस का इन्फ्यूजन दिया गया था, जिन्हें दिमाग तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया था।