World
नेपाल सरकार ने भारत से की खास मांग, अब एक आईडी से आना-जाना होगा आसान; बदलेंगे नियम
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच आवाजाही को और आसान बनाने के लिए नेपाल सरकार ने भारत से एक अहम अनुरोध किया है। नेपाल ने कहा है कि उसके बायोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र को भी भारत आने-जाने के लिए वैध दस्तावेज
लेखक Digital Desk48K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच आवाजाही को और आसान बनाने के लिए नेपाल सरकार ने भारत से एक अहम अनुरोध किया है। नेपाल ने कहा है कि उसके बायोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र को भी भारत आने-जाने के लिए वैध दस्तावेज माना जाए।
नेपाल के आव्रजन विभाग के अनुसार, यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय से होते हुए विदेश मंत्रालय के जरिए कूटनीतिक माध्यम से नई दिल्ली भेजा गया है।



