डिजिटल डेस्क, हांगकांग। दक्षिण चीन सागर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक व्यस्त जलमार्ग पर शनिवार रात एक वियतनामी जहाज डूब गया। इसमें सवार 45 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 17 लोग लापता हैं। इन्हें बचाने के लिए चीन और वियतनाम संयुक्त अभियान चला रहे हैं।
चीन के अधिकारियों ने बताया कि 62 वियतनामी नागरिकों के साथ मालवाहक जहाज खोई गुयेन-18 फिएरी क्रास रीफ के पास संकट में था। इससे दिए गए आपात संकेत को शनिवार शाम चीन के एक जहाज नानहाई जिउ-115 ने प्राप्त किया। इसके बाद 45 लोगों को बचा लिया गया।