डिजिटल डेस्क, एडिनबर्ग। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में भारतीय व्यंजनों की खुशबू बिखेरने वाले रेस्तरां 'फिरंगी' और इसके मालिक आलोक सिंह (उर्फ अनिल) की कहानी सिर्फ एक कारोबार की नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान और संघर्ष की एक ऐसी दास्तान है जो दिल को छू लेती है। इस भारतीय रेस्तरां का नाम जितना अनूठा है, इसके पीछे का कानूनी संघर्ष उतना ही दिलचस्प और प्रेरणादायक है।
आलोक ने जब अपने रेस्तरां का नाम 'फिरंगी' रखा, तो उन्हें शायद ही यह अंदाजा रहा होगा कि यह अनूठा नाम नस्ल, पहचान और सांस्कृतिक गलतफहमी के एक अप्रत्याशित कानूनी विवाद में फंस जाएगा।