डिजिटल डेस्क, बर्लिन। जर्मनी में शनिवार रात बर्लिन प्राइड फेस्टिवल (एलजीबीटीक्यू प्लस इवेंट) के लिए जमा लोगों पर चालक ने वैन चढ़ा दी। बाद में उसने लोगों पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।
घटना के बाद जश्न और कंसर्ट को रद कर दिया गया। घायलों में आठ की हालत गंभीर है। पुलिस की कार्रवाई में संदिग्ध की मौत हो गई है।
गृह मंत्री ने आतंकवादी हमला करार दिया