डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष की दुनिया में एक बहुत बड़ी हलचल मची हुई है। हाल ही में चीन ने अपने लॉन्ग मार्च 10B रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इसके पहले चरण का बूस्टर समुद्र में बने एक प्लेटफॉर्म पर जाल में सुरक्षित उतर गया। यह चीन का पहला सफल रियूजेबल यानी दोबारा इस्तेमाल होने वाला रॉकेट मिशन था। ऐसा कारनामा करने वाला अमेरिका के बाद चीन दुनिया का दूसरा देश बन गया है।