यरुशलम, रॉयटर्स । वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों के साथ भीषण संघर्ष के दौरान रविवार को इजरायल द्वारा क्षेत्र में बसाए गए सेटलरों ने दो मस्जिदों में आग लगा दी। इससे पहले उन्होंने मस्जिद की दीवारों पर बने भित्ति चित्रों को नष्ट किया।
नैबलस क्षेत्र में शुक्रवार से जारी हिंसा में अभी तक चार फलस्तीनी और दो इजरायली सैनिक मारे जा चुके हैं।
ताजा घटना में कई गांवों के फलस्तीनियों ने घरों से बाहर आकर हिंसक सेटलरों पर हमला बोला। इस दौरान फलस्तीनियों ने एक सेटलर की राइफल छीन ली। मौके पर पहुंचे इजरायली सैनिकों ने बताया है कि दोनों ओर की फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं।