World
होर्मुज के पास जहाज पर टॉरपीडो हमला, एक भारतीय नाविक की मौत; 19 को बचाया गया
डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत आ रहे एक कमर्शियल जहाज एमवी केप दाओ पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। ओमान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह इस हमले पर बारीकी से नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हम ओमान के
लेखक Digital Desk49K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत आ रहे एक कमर्शियल जहाज एमवी केप दाओ पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। ओमान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह इस हमले पर बारीकी से नजर रख रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा, हम ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज एमवी केप दाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं।
जहाज पर मौजूद 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की जल्द वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा है।



