World
पाकिस्तान ने मक्का गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त किया, रियाद में बनेगा मुख्यालय
पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व जनरल को पाकिस्तान, तुर्कीये और सऊदी अरब के त्रिपक्षीय मक्का गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त किया गया है। यह जानकारी पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बुधवार को दी।
लेखक Digital Desk98K पढ़े गए

पीटीआई, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व जनरल को पाकिस्तान, तुर्कीये और सऊदी अरब के त्रिपक्षीय मक्का गठबंधन का पहला महासचिव नियुक्त किया गया है। यह जानकारी पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बुधवार को दी।
यह गठबंधन पिछले महीने हुए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते तहत हुआ है। इस समझौते के अनुसार इनमें से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला सभी के खिलाफ हमले के रूप में माना जाएगा।
विदेश कार्यालय ने बताया कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नौमान महमूद को मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के अनुसार पहला महासचिव नियुक्त किया गया है।



