न्यूयॉर्क टाइम्स, सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन के दबाव को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि उनका देश ईरान के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले युद्ध में सैनिक या सैन्य संसाधन नहीं भेजेगा।
उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया किसी ऐसे अभियान में भी शामिल नहीं होगा, जिसे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के समर्थन के तौर पर देखा जाए।
ली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “इस युद्ध में शामिल होने या दखल देने के लिए सैनिकों की तैनाती या सैन्य संसाधनों को नहीं भेजा जाएगा।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा में मदद करने से सियोल के इनकार पर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है।